भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चलाई जा रही बॉयोटेक किसान परियोजना के अंतर्गत, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सहयोग से फारमर बॉयोटेक किसान हब,179 बी ब्लॉक शास्त्री नगर, ग़ाज़ियाबाद में पांच दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम (21-25 मई 2019) की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके हुई। इस उदघाटन समारोह में हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बुलंदशहर, ग़ाज़ियाबाद जिलों से 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। डॉ जे पी शर्मा- सयुंक्त निर्देशक, कृषि प्रसार, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली ने अपने उद्धघाटन संबोधन में किसानों से कृषि उत्पादो के प्रसंस्करण करने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ शैलजा गुप्ता, जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने कहा कि भारत में महिला किसानों की संख्या 35 % हैं जबकि महिला मजदूरों की संख्या 85% है, अतः कृषि में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए। उन्होंने फारमर संस्था द्वारा किसानों के लिये किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि आने वाले समय में फारमर संस्था में किसानों के कल्याण की अपार संभावनाएं हैं। इस कार्यक्रम में डॉ टी पी राजेन्द्रन, भूतपुर्व सहायक महानिदेशक, आई सी ए आर, डॉ एस आर राव– वरिष्ठ सलाहकार –जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार व डा मनोज कुमार, सयुंक्त निर्देशक, सी पी आर आई, मोदीपुरम विशिष्ट अतिथि रहे। इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ जगपाल सिंह–सचिव फारमर संस्थान द्वारा किया गया।