दिनाँक 18 अप्रैल, 2019 को बॉयोटेक किसान हब, ग़ाज़ियाबाद द्वारा गांव खुरशेदपुरा, गौतम बुद्ध नगर में “जैविक आदान आधारित गेहूं बीज उत्पादन” विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गौतम बुद्ध जिले के लगभग 70 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रगतिशील किसान जिले सिंह रहे। डॉ जगपाल सिंह- मुख्य अन्वेषक, बॉयोटेक किसान हब, फारमर, ग़ाज़ियाबाद, ने किसानों को खेती के उन्नत तरीके जैसे गुणवत्तापूर्ण बीज का प्रयोग, जैविक आदान का प्रयोग तथा समय के अनुसार उचित रसायनों का प्रयोग आदि अपनाकर सामूहिक रूप से आगे बढ़ने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि फारमर संस्था, ग़ाज़ियाबाद द्वारा मई माह में जैविक आदान उत्पादन एवं प्रयोग पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें इच्छुक किसान भाग ले सकते हैं। डॉ लक्षमी कांत ने उन्नत किस्म के बीजों को तैयार करने के तरीकों से किसानों को अवगत करवाया। इंजीनयर माधवेंद्र सिंह ने किसानों को आधुनिक कृषि संयंत्र अपनाकर खेती करने के फायदे बताये। कृषि विज्ञान केंद्र, गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष डॉ मयंक कुमार रॉय ने फारमर संस्था द्वारा किसानों के हित के लिये किये गए प्रयासों की सराहना की एवं किसानों को अवगत कराया कि क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में भृमण करया जएगा। इस मौके पर उपस्थित वैज्ञानिको द्वारा गेहूँ के खेतो का भ्रमण एव फसलों का निरिक्षण भी किया गया। अंत में प्रगतिशील किसान विसनपाल सिंह एवं मौन वीर सिंह ने फारमर संस्था एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का प्रक्षेत्र दिवस के आयोजन एवं भाग लेने का धन्यवाद किया।